तमिलनाडु: TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शुरु किया अभियान

- विशेष प्रचार वाहन किया गया तैयार
- विजय का पहला राजनीतिक दौरा
- डीएमके और बीजेपी पर हमला तेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में अगली साल विधानसभा चुनाव है, तमिलनाडु की राजनीति में उभरे नए चेहरा TVK प्रमुख और अभिनेता विजय त्रिची पहुंचे। विजय ने आज से अपना राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। विजय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए। समर्थक और पदाधिकारी दोपहिया वाहनों और कारों में भी एकत्र हुए। पार्टी बनने के बाद अभिनेता विजय का यह पहला राजनीतिक दौरा है। वे तिरुचिरापल्ली और आस-पास के अरियालुर और परम्बलूर जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। विजय अभियान के दौरान राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टियों डीएमके और बीजेपी पर अपना हमला तेज करेंगे।
आपको बता दें TVK प्रमुख और अभिनेता विजय आज त्रिची ज़िले से अपने राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी है।
तमिलगा वेत्री कषगम अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर आई है। टीवीके तिरुचिरापल्ली से अपने विधानसभा चुनाव अभियान शुरू करने जा रही है। तिरुचिरापल्ली में पार्टी के संस्थापक अभिनेता-राजनेता विजय का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अगले साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है।
आपको बता दें टीवीके ने प्रचार अभियान को लेकर विशेष प्रचार वाहन तैयार किया है।जिस पर सीएन अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन समेत कई प्रसिद्ध नेताओं की तस्वीरें लगी हुई हैं। इसमें "मैं आ रहा हूं" का नारा भी लिखा गया है। टीवीके पार्टी ने अपने अभियान का नया लोगो जारी किया है। इसमें विजय का फोटो है और लिखा है कि उंगा विजय ना वरेन, वागै सुदुम वरलारु थिरुमुकिराथु (आपका विजय, मैं आ रहा हूं; जीत का इतिहास लौटता है)। लोगो की थीम विजय के इस दावे को मजबूत करती है कि उनकी पार्टी 1967 और 1977 के इतिहास को दोहराएगी, जब राज्य में मौजूदा सरकारों को सत्ता से हटा दिया था। लोगो में विजय अपनी बाहें फैलाकर सभी लोगों को गले लगाने का संकेत दे रहे हैं।
Created On :   13 Sept 2025 4:13 PM IST