Rahul Gandhi vs ECI: राहुल गांधी के दावों पर यूपी चुनाव आयोग ने किया 'फैक्ट चेक', कहा - आदित्य श्रीवास्तव और विशाल के वोटर लिस्ट 'सच'

राहुल गांधी के दावों पर यूपी चुनाव आयोग ने किया फैक्ट चेक, कहा - आदित्य श्रीवास्तव और विशाल के वोटर लिस्ट सच
  • राहुल गांधी और ईसी में तनातनी
  • यूपी चुनाव आयोग ने किया फैक्ट चेक
  • कांग्रेस नेता के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाने से सियासी हलचल तेज हो गई। दरअसल उनका दावा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कर्नाटक स्थित बैंगलोर सेंट्रल सीट पर 1 लाख 250 वोट फर्जी थे। राहुल गांधी ने अपने दावे में आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह का जिक्र किया और कहा कि ये कई जगह मतदाता हैं। अब उनके दावे पर उत्तर प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रतिक्रिया देते हुए खंडन किया है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा, राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोक सभा द्वारा गुरुवा को The foundation of the constitution is the vote, Vote has been destroyed विषयक एक प्रेस कांफ्रेंस की गयी। जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य का भी जिक किया गया जिसमें उनके द्वारा तथ्य रखा गया कि दो मतदाता जिनका नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस०पी० श्रीवास्तव (इपिक नं0 FPP6437040) एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं0 INB2722288) हैं। इनका नाम उप्र के साथ-साथ अन्य प्रदेश की विधान सभाओं की मतदाता सूची में भी अंकित है। राहुल गांधी द्वारा यह आंकड़े दिनांक 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए गये हैं।

आदित्य के संदर्भ में यूपी चुनाव आयोग ने कहा कि आदित्य श्रीवास्तव का नाम चार जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम मुंबई सब अर्बन की विधान सभा 158 जोगेश्वरीपूर्व की बूथ संख्या 197 के क०सं० 877, बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 के क०सं० 1265, बूथ सं0 459 के क०सं० 678 पर एवं लखनऊ की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व के बूथ संख्या 84 के क०सं० 630 पर अंकित दिखाया गया है। विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का नाम तीन जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं0 513 के क०सं० 926 एवं बूथ सं0 321 के क०सं० 894 तथा वाराणसी की विधानसभा 390 वाराणसी कैण्ट में बूथ सं० 82 के क0सं0 516 पर अंकित दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता के आरोपों पर यूपी चुनाव आयोग का आया जवाब

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि दिनांक 07 अगस्त, 2025 को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस०पी०श्रीवास्तव (इपिक नं० FPP6437040) एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं0 INB2722288) के नाम को voters।eci।gov।in पर सर्च किया गया तो पाया गया कि आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एस०पी०श्रीवास्तव (इपिक नं0 FPP6437040) का नाम बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 क0सं0 1265 में एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नं0 INB2722288) का बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ सं0 513 क0सं0 926 पर ही अंकित है एवं उपरोक्त मतदाताओं का नाम उत्तर प्रदेश की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व एवं विधान सभा 390 वाराणसी कैण्ट में इनका नाम अंकित नहीं है। गये। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के बारे में जो तथ्य प्रस्तुत किये गये वे सही नहीं पाये।

Created On :   8 Aug 2025 3:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story