Chhatro Ki Goonj: 'देश की ताकत नारी शक्ति है', राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों को किया संबोधित

देश की ताकत नारी शक्ति है, राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों को किया संबोधित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि देश की महिलाएं सिर्फ बेटी, पत्नी या मां तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनका अपना एक अलग वजूद है। उन्होंने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया और समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी पहचान को लेकर पुरुषों की मानसिकता पर बड़ा हमला बोला।

राहुल गांधी ने स्टेज पर पहुंचकर सबसे सभी को धन्यवाद कहा है। राहुल ने अपनी शर्ट पर गर्ल पावर बैज भी लगाया हुआ है। राहुल ने बोला है कि वह यहां राजनीति की बात करने नहीं आए हैं। आज आपको मौका दूंगा। आज आप बोलें। आप क्या सोचते हैं। क्या चाहते हैं। हम आपके विचारों को आपस में ही शेयर करेंगे। साथ ही इसपर चर्चा करेंगे।

राहुल ने अपने शुरुआती भाषण में कहा है कि आज भारत की ताकत क्या है? सभी अपने अपने हिसाब से बताते हैं। लेकिन बताना चाहूंगा कि 70 करोड़ के लोगों के सपने और विचार ही इसकी ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आज एक समस्या है। वो यह है कि जब मैं बात करता हूं कि महिलाओं को 3 बॉक्स में रखा जाता है, एक पत्नी, एक बेटी और एक मां तो ये गलत नहीं है। राहुल ने कहा, देश की लड़कियों को आजाद होना जरूरी है। पिता, पति और बेटे से आपका रिश्ता है। आपकी पहचान उनसे नहीं है। मनुस्मृति कहती है कि लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति है। यह शर्मनाक है। महिलाओं को आजाद होना चाहिए। वे किसी पर डिपेंडेंट नहीं है।

Created On :   22 Aug 2026 8:46 PM IST

Tags

Next Story