Herbalife Nutrition टोक्यो 2021 अभियान के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर बनी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
Herbalife Nutrition टोक्यो 2021 अभियान के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर बनी
हाईलाइट
  • Herbalife Nutrition टोक्यो 2021 अभियान के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर बनी

मुंबई, भारत, 29 जुलाई, 2021 /PRNewswire/ -- Global nutrition कंपनी, Herbalife Nutrition, टोक्यो 2021 के लिए "टीम इंडिया की आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर" बन गई है। टीम इंडिया की "आधिकारिक न्यूट्रिशन पार्टनर" के रूप में Herbalife Nutrition का चयन इस बात का स्पष्ट सुबूत है कि प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विज्ञान आधारित न्यूट्रिशन का महत्व कितना ज़्यादा है।

इस भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए, Herbalife Nutrition के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया कंट्री हेड, Ajay Khanna ने कहा, "स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के ज़रिए दुनिया भर की टीमों और एथलीटों के साथ अगले मोर्चे पर सफलतापूर्वक बनी रहने वाली हमारी कंपनी का न्यूट्रिशन पार्टनर के रूप में टीम इंडिया की सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के क्षेत्र में हमारे ज्ञान और विशेषज्ञता का टीम को बहुत फ़ायदा होगा और वे टोक्यो 2021 में अवश्य ही बड़ी सफलता हासिल करेंगे।" 

इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, Indian Olympic Association (IOA) के महासचिव, Mr Rajeev Mehta ने कहा, "Herbalife Nutrition टीम इंडिया के लिए एक आदर्श भागीदार है क्योंकि उन्हें हाई परफ़ॉर्मेंस वाले एथलीटों की न्यूट्रिशन संबंधी विशिष्ट ज़रूरतों की बेहतर समझ है। Herbalife Nutrition और Indian Olympic Association के बीच तालमेल से एक ऐसा खेल मंच तैयार हुआ है जो प्रदर्शन और सेहत को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान आधारित न्यूट्रिशन और विशेषज्ञता की सुविधा प्रदान करता है।"

टोक्यो 2021 में, Mary Kom और Manika Batra सहित 100 से अधिक भारतीय एथलीट और खिलाड़ी मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, टेनिस, तलवारबाज़ी, तीरंदाज़ी और निशानेबाज़ी सहित कई प्रतिस्पर्धी खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। दुनिया भर के प्रशंसक और एथलीट इस महीने के अंत में शुरू होने वाले खेलों के इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Herbalife के बारे में:

Herbalife Nutrition (NYSE: HLF) एक वैश्विक कंपनी है जो 1980 से लोगों का जीवन अपने बेहतरीन न्यूट्रिशन प्रोडक्टस द्वारा और अपने स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों का जीवन प्रमाणित व्यावसायिक अवसर द्वारा बदल रही है। एक-दूसरे का मार्गदर्शन और मदद करने वाले और अपने ग्राहकों को ज़्यादा स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले उद्यमी वितरक समुदाय द्वारा, कंपनी 90 से अधिक देशों में उच्च-गुणवत्ता वाले, विज्ञान-समर्थित प्रोडक्टस उपलब्ध कराती है। Herbalife Nutrition भूख से मुक्ति के अपने वैश्विक अभियान के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया:

Twitter | LinkedIn | Instagram | Facebook

 

Created On :   29 July 2021 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story