रेसिपी: खस्ता कचौड़ी खाने का मन है लेकिन पेट का भी रखना है ख्याल? तो इस खास आटे के खस्ते की रेसिपी पर डालें नजर

गर्मी में मैदा खाना कई लोग अवॉइड करते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं लेकिन आपको नाश्ते में खस्ता खाने का मन हो रहा है तो आज हम आपके लिए खास आटे के खस्ते की रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर मैदा से बनी चीजें खाने से बचते हैं, क्योंकि ये भारी लगती हैं और पाचन पर असर डाल सकती हैं। लेकिन अगर आपका मन कुछ खस्ता और टेस्टी खाने का हो, तो अब आपको समझौता करने की जरूरत नहीं है। आटे के खस्ते एक बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो स्वाद के साथ-साथ हल्के भी होते हैं। ये खस्ते बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, जो चाय के साथ खाने में और भी मजेदार लगते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और स्वाद में भी कमाल का हो, तो आटे के खस्ते जरूर ट्राई करें। ये आपके नाश्ते को खास बना देंगे और हर किसी को पसंद भी आएंगे।

आटे का खस्ता बनाने के लिए खास सामग्री

2 बड़े चम्मच बारीक सूजी

3/4 कप पानी

1 छोटा चम्मच नमक

1 बड़ा चम्मच देसी घी

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े

1/4 छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच तिल

ताजा हरा धनिया

1 कप गेहूं का आटा

स्टफिंग बनाने के लिए सामग्री

1/2 कप सेव

1 कप पोहा

2 बड़े चम्मच तेल

1 चुटकी हींग

1 छोटा चम्मच सरसों के बीज

1 छोटा चम्मच जीरा

1/2 छोटा चम्मच सौफ

1 छोटा चम्मच हरा धनिया

5-6 लहसुन की कलियाँ कटी हुई

1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच नमक

2 प्याजॉ

3-5 हरी मिर्च

2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI

Created On :   20 April 2026 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story