रेसिपी: बारिश के मौसम में घर पर बनाएं कुछ खास, ट्राई करें मार्केट जैसे हनी चिली पोटैटो, एक बार बना लिया तो बाहर का स्वाद नहीं आएगा याद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू ही है। ऐसे में अगर शाम की छोटी-सी भूख लगी हो या घर पर कुछ अलग और मसालेदार खाने का मन हो, तो चिली पोटैटो एक बढ़िया ऑप्शन है। चिली पोटैटो बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादातर चीजें घर की रसोई में ही मिल जाती हैं। बाहर मिलने वाले चिली पोटैटो का स्वाद तो सभी को पसंद आता है लेकिन घर पर बनने वाला चिली पोटैटो ज्यादा ताजा और अपनी पसंद के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। इसमें कुरकुरे आलू, हल्की तीखी सॉस और सब्जियों का स्वाद मिलकर इसे और भी मजेदार बना देते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर आजमाएं। इसे बनाकर बच्चे हों या बड़े, हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा।
यह भी पढ़े -सावन के महीने में आप भी रखते हैं उपवास? तो इस खास साबूदाना की खिचड़ी को जरूर करें ट्राई, यहां देखें आसान और खास रेसिपी
चिली पोटैटो बनाने के लिए खास सामग्री
5 आलू
6-7 tbsp कॉर्न फ्लोर
स्वादानुसार नमक
1 tsp एरोमेट पाउडर
2 tsp चिली पेस्ट/चिली सॉस
2 tbsp टोमैटो सॉस
600 ml तेल तलने के लिए
1 tbsp लहसुन कटा हुआ
1 tsp अदरक कटा हुआ
1 tbsp मिर्च कटी हुई
1 कप पानी
1/2 प्याज
1/2+1/2 लाल पीली शिमला मिर्च
1/2 हरी शिमला मिर्च
स्प्रिंग प्याज कटा हुआ
यह भी पढ़े -नहीं समझ आ रहा क्या बनाएं? घर पर ट्राई करें बेसन की ये शानदार सब्जी, पराठा, रोटी या पूड़ी से खाकर आ जाएगा मजा
वीडियो क्रेडिट- Cooking With Chef Ashok
Created On :   28 July 2026 6:52 PM IST












