रेसिपी: सिर्फ दो उबले आलूओं से बनाएं लच्छा समोसा, एक बार बना लिया तो बार-बार खाने का करेगा मन, यहां देखें आसान रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर जब कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तो समोसा एक अच्छा ऑप्शन होता है। लेकिन अगर आप रोज वाला समोसा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको लच्छा समोसा बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है और देखने में भी यह आम समोसे से थोड़ा अलग होता है। इसकी सबसे खास बात इसकी परतें हैं, जो इसे कुरकुरा और मजेदार बनाती हैं। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। शाम की चाय के साथ लच्छा समोसा एकदम सही लगता है। इसे आप हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और कुरकुरा लच्छा समोसा बनाने का आसान तरीका।
यह भी पढ़े -नाश्ते में कुछ खास खाने का हो रहा है मन? दही और पनीर से बने इस सैंडविच को जरूर करें ट्राई, एक बार खा लिया तो बार-बार खाने का करेगा मन!
लच्छा समोसा बनाने के लिए खास सामग्री
आटे के लिए
1.5 कप आटा
2 बड़े चम्मच सूजी
1 छोटा चम्मच नमक
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
4 बड़े चम्मच तेल
1/2 कप पानी (ज़रूरत के हिसाब से और)
मसाला के लिए
2 उबले आलू
1 बड़ा चम्मच तेल
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
ज़रूरत के हिसाब से पानी
2 उबले आलू
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च / अरारोट
यह भी पढ़े -घर पर बप्पा के लिए कलाकंद बनाने का है मन, तो इस खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई, दानेदार मिठाई हो जाएगी तैयार
वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI
Created On :   22 Sept 2026 4:50 PM IST











