रेसिपी: खाने में कुछ स्वादिष्ट खाना है जो झटपट तैयार हो जाए? इस टमाटर मसाला राइस की रेसिपी को जरूर करें ट्राई, खाकर आ जाएगी मजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर अक्सर कुछ स्वादिष्ट और झटपट खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आज कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए टमाटर मसाला राइस की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। इसमें टमाटर का हल्का खट्टापन और मसालों का स्वाद चावल को और भी मजेदार बना देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं। इसे रायते, दही या सलाद के साथ भी खाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं टमाटर मसाला राइस बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आप घर पर झटपट बना सकते हैं।
यह भी पढ़े -गणपति बप्पा के भोग में चढ़ाना है कुछ खास? घर पर बनाएं शानदार श्रीखंड, यहां देखें आसान रेसिपी
टमाटर मसाला राइस बनाने के लिए अहम सामग्री
चावल उबालने के लिए
1 कप चावल
1/2 कप सोया चंक्स (30 GMS)
1 लीटर पानी
1 बड़ा चम्मच नमक
3 हरी इलायची
4 लौंग
1 तेज पत्ता
3 हरी मिर्च
धनिया डंठल
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 कप कॉर्न
1/2 कप मटर
1 गाजर
पकाने के लिए
1 छोटा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच मक्खन
1 छोटा चम्मच जीरा
3 टमाटर
1 प्याज
14-16 लहसुन की कलियां
5 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच नमक
1/4 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
धनिया पत्ता
यह भी पढ़े -बाजार जैसी कुरकुरी और रस से भरी जलेबी घर पर बनाने का आसान तरीका, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगता रह जाए
वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI
Created On :   18 Sept 2026 6:40 PM IST











