रेसिपी: ईद में आए मेहमानों का मुंह कराएं मीठा और पेट करें तरोताजा, यहां देखें मोहब्बत का शरबत बनाने की खास रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार खुशियों, अपनापन और मीठे एहसासों का संगम होता है। इस खास मौके पर घरों में सिर्फ पकवान ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली छोटी-छोटी चीजें भी बनती हैं। ऐसी ही एक प्यारी परंपरा है मोहब्बत से भरा शरबत तैयार करना, जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि रिश्तों में मिठास भी घोल देता है। जब मेहमान घर आएं और उन्हें ठंडा, खुशबूदार शरबत अपने हाथों से परोसा जाए, तो त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। आजकल लोग बाजार की चीजों की ओर ज्यादा झुकते हैं, लेकिन घर पर सादे और आसानी से मिलने वाले सामान से बना शरबत अलग ही सुकून देता है। इसमें न सिर्फ शुद्धता होती है, बल्कि उसमें आपकी मेहनत और अपनापन भी घुला होता है। ईद के इस खास मौके पर अगर आप कुछ अलग और दिल से जुड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह मोहब्बत का शरबत एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है।
यह भी पढ़े -घर पर ही नाश्ते में कुछ हटकर बनाने का है मन, तो दही के शोले की इस खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई, यहां देखें खास रेसिपी
मोहब्बत खा शरबत बनाने के लिए खास सामग्री
Water melon - 1 cup - तरबूज - 1 कप
Milk - 500 ml - दूध - 500 ml
Sugar - 4 Tbsp - चीनी - 4 बड़े चम्मच
Rose syrup - 3 Tbsp - गुलाब सिरप - 3 बड़े चम्मच
Chia seeds - 2 Tbsp - चिया सीड्स - 2 बड़े चम्मच
Jelly - 3 to 4 Tbsp - जेली - 3 से 4 बड़े चम्मच
यह भी पढ़े -डाइटिंग पर रहकर कुछ मीठा और हेल्दी खाने की हो रही है क्रेविंग? तो इस खास बिना चीनी और मैदे का केक जरूर करें ट्राई
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   18 March 2026 12:51 PM IST












