रेसिपी: गर्मियों और नवरात्रि के लिए परफेक्ट रेसिपी, बनाएं खरबूजे की शानदार कुल्फी, सब हो जाएंगे खुश

अगर आप भी ठेले वाली कुल्फी बनाना सीखना चाहते हैं तो हम बेहतरीन और आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो गर्मियों और चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट है। स्वादिष्ट खरबूजे से बनी शानदार कुल्फी आपके पूरे परिवार का दिल जीत लेगी। बच्चे अक्सर कुछ अच्छा खाने की जिद करते हैं तो मां के मन में आमतौर पर सबसे पहला सवाल ये आता है कि समय कितना लेगा? लेकिन आपको इस रेसिपी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ठेले स्टाइल कुल्फी ज्यादा मेहनत के बिना बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

खरबूजे की कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Muskmelon / Kharbuja (खरबूजा) – 1

Milk (दूध) – 3 cups

Custard Powder (कस्टर्ड पाउडर) – 2 Tbsp

Sugar (चीनी) – 1 cup

Sabudana (साबूदाना) – 4 Tbsp

Sabja Seeds / Basil Seeds (सब्जा सीड्स) – 1 Tbsp

Fresh Cream / Malai (मलाई) – 4 Tbsp

Ice Cubes (बर्फ) – As required

Almonds (बादाम) – 2 Tbsp

Cashews (काजू) – 2 Tbsp

Pistachios (पिस्ता) – 2 Tbsp

Cherries (चेरी) – जरूरत के अनुसार

Muskmelon Cubes (खरबूजे के टुकड़े)

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :   18 March 2026 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story