रेसिपी: सावन के महीने में रखा है व्रत, कुछ अच्छा खाने की हो रही है इच्छा? तो साबूदाना की खीर की इस आसान रेसिपी को जरूर करें ट्राई

सावन के महीने में कई लोग व्रत रखते हैं, अगर आपने भी व्रत रखा है और कुछ अच्छा खाने का मन हो रहा है तो आज हम आपके लिए साबूदाना की खीर की आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना आते ही कई लोग श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखते हैं। ऐसे में हर दिन एक जैसा फलाहार खाने से मन ऊबने लगता है और कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। अगर आपका भी कुछ स्वादिष्ट और हल्का बनाने का मन है, तो साबूदाना की खीर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से जल्दी तैयार किया जा सकता है। दूध, साबूदाना और थोड़े से सूखे मेवों से बनने वाली यह खीर व्रत के दौरान स्वाद के साथ भरपूर एनर्जी भी देती है। अगर आप इस सावन अपने परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।

साबूदाना की खीर बनाने के लिए आसान सामग्री

1/2 कप साबूदाना (80 gm)

1 लीटर फुल क्रीम दूध

1/3 कप चीनी (80 gm)

1 बड़ा चम्मच घी

4-5 इलायची

बादाम

काजू

पिस्ता

केसर के धागे

वीडियो क्रेडिट- Shyam Rasoi

Created On :   7 Aug 2026 7:22 PM IST

Tags

Next Story