रेसिपी: बारिश के मौसम को बनाएं और ज्यादा खास, घर पर बनाएं ये कुरकुरी और स्वाद से भरपूर आलू टिक्की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही मन कुछ गरमागरम और चटपटा खाने के लिए मचलने लगता है। बाहर बारिश हो रही हो और साथ में कुरकुरी आलू टिक्की मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। आलू टिक्की ऐसी चीज है, जिसे खाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसे घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों से ही बनाया जा सकता है। ऊपर से हरी चटनी, मीठी चटनी और थोड़ा सा दही डाल दें, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आपको भी इस मौसम में कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनाने का मन है, तो आलू टिक्की एक बढ़िया ऑप्शन है। आज हम आपको इसे घर पर बनाने का बेहद आसान तरीका बताएंगे, जिससे टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनेगी।
आलू टिक्की बनाने के लिए आसान सामग्री
6 उबले आलू
1/2 tsp काला नमक
स्वादानुसार नमक
1/2 tsp भुना जीरा पाउडर
1/2 tsp कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर
2 कटी हुई हरी मिर्च
2 tbsp हरा धनिया
1/2 नींबू का रस (1/2 tsp)
5-6 tbsp चावल का आटा
टिक्की तलने के लिए घी या तेल
मीठा दही -
2 कप ताजा दही
1/2 tsp काला नमक
2 tbsp चीनी पाउडर
वीडियो क्रेडिट- Shyam Rasoi
Created On :   12 Aug 2026 6:30 PM IST











