रेसिपी: इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरवालों के साथ बिताएं कुछ समय, ट्राई करें तिरंगा ढोकला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप घरवालों के साथ समय बिताना चाह रहे हैं और आप घर पर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। तो खाने में कुछ खास जरूर बनाएं। हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो तिरंगा ढोकला एक बढ़िया आइडिया है। देखने में यह बहुत सुंदर लगता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आप बच्चों को भी इसे बनाने में अपने साथ शामिल कर सकते हैं। तीन रंगों वाला यह ढोकला स्वतंत्रता दिवस की थीम में बिल्कुल फिट बैठेगा। इसे नाश्ते में या शाम की चाय के साथ भी खाया जा सकता है। जब पूरा परिवार साथ बैठकर इसे खाएगा, तो इस खास दिन की खुशी और भी बढ़ जाएगी। तो इस बार 15 अगस्त पर घर पर जरूर बनाकर देखें तिरंगा ढोकला।
यह भी पढ़े -सावन के महीने में रखा है व्रत, कुछ अच्छा खाने की हो रही है इच्छा? तो साबूदाना की खीर की इस आसान रेसिपी को जरूर करें ट्राई
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामग्री
1 1/2 कप - सूजी
3/4 कप - दही
1 tsp - नमक
1 1/2 tsp - चीनी
1/4 * 3 tsp - बेकिंग सोडा (तीन लेयर के लिए 3)
1 - गाजर
1/2 कप - पालक
ज़रूरत के हिसाब से पानी
ग्रीसिंग + तड़के के लिए तेल
1 tsp - राई/सरसों के दाने
यह भी पढ़े -सावन का दूसरा सोमवार कल, फलाहार में बनाएं टेस्टी एंड हेल्दी कुट्टू की पकौड़ी, यहां देखें रेसिपी
वीडियो क्रेडिट- CookingShooking
Created On :   9 Aug 2026 6:19 PM IST











