- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Asian Games:India defeated Japan by a big difference of 43-12 in womens kabaddi
दैनिक भास्कर हिंदी: Asian Games: पहलवान बजरंग पूनिया ने दिलाया पहला गोल्ड, पदक तालिका में छठे स्थान पर भारत
हाईलाइट
- बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी दायची को हराकर जीता गोल्ड
- 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया
- महिला हॉकी टीम और महिला कबड्डी टीम ने भी जीत के साथ आगाज किया
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अपना पहला गोल्ड मिल गया है। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दायची ताकातानी को हराकर गोल्ड जीता है। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने दायची ताकातानी को 11-8 से मात दी है। इससे पहले भारत को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल हुआ है। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने भारत को यह कांस्य पदक दिलाया है। भारत के नाम अब तक एक गोल्ड और एक ब्रोन्ज है। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर काबिज है। वहीं चीन 16 मेडल्स के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
इधर, भारतीय महिला हॉकी टीम और महिला कबड्डी टीम ने भी जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले पूल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से रौंद दिया है। वहीं, महिला कबड्डी मुकाबले में भारत की महिला टीम ने 45-12 के बड़े अंतर से जापान को मात देकर एशियन गेम्स में जीत के साथ आगाज किया है।
ASIAN GAMES LIVE RESULTS -
WOMEN HOCKEY MATCH- भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से रौंद दिया। भारत की ओर से वंदना कटारिया, उदिता, गुरजीत कौर ने गोल दागे।
WRESTLING- भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी दायची को हराकर गोल्ड जीता।
Volleyball Women's- साउथ कोरिया ने भारत को 3-0 से हराया।
WRESTLING- भारतीय पहलवान पवन कुमार फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में ब्रोन्ज मेडल के लिए मंगोलिया के इतुमेन ओर्गोदोल से भिड़ेगे।
KABADDI- भारत ने श्रीलंका को 44-28 से हराया।
WRESTLING- भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगोलिया के बतमगनई बतचुलू को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम रेसलिंग में 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। साथ ही भारत के लिए एक रजत पदक भी तय किया।
BADMINTON- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा में मालदीव्स को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
TENNIS- द्विज शरण और कामरान थांडी की भारतीय जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में टेनिस की प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
WRESTLING- पिछले एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने अच्छी शुरुआत कर 18वें एशियाई खेलों में रेसलिंग में पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
KABADDI- भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अजय ठाकुर की कप्तानी में अच्छी शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 50-21 से हराकर पहले मैच में जीत हासिल की।
WRESTLING- भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने तुर्कमेनिस्तान के रुस्तम नज़रोव को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम रिसलिंग में 12-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
WRESTLING- भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में हारे।
Kayaking- भारत की पुरुष और महिला टीम 18वें एशियाई खेलों में नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल पहुंची।
BASKETBALL- भारतीय महिला बास्केटबाल टीम को 18वें एशियाई खेलों में ताइवन ने 84-61 के भारी अंतर से हराया।
SHOOTING- भारत की युवा निशानेबाज जोड़ी मनु भाकर और अभिषेक वर्मा रविवार को 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
SWIMMING- भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
SWIMMING- भारत के 17 वर्षीय तैराक श्रीहरि नटराज ने अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
WUSHU- भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए।
SHOOOTING- भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रविवार को 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।
SWIMMING- भारतीय पुरुष तैराक सौरभ सांगवेकर ने एशियाई खेलों में रविवार को पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के हीट-1 में दूसरा स्थान हासिल किया।
भारत आज इन इवेंट्स में दिखाएगा दम
18वें एशियाई खेलों के पहले दिन विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। (सभी भारतीय समय अनुसार)
शूटिंग:
महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालिफिकेशन: सुबह 7 बजे : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर.
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन: सुबह 8 बजे: अपूर्वी चंदेला, रवि कुमार.
पुरुष ट्रैप स्पर्धा: 8 बजे: मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्मी.
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन: सुबह 10 बजे: मनु भाकेर, अभिषेक वर्मा.
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 12 बजे.
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल: दोपहर 3:20 बजे.
रेसलिंग:
पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा: सुबह 11:40 बजे: सुशील कुमार बनाम एडम बतिरोव (बहरीन).
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम: दोपहर 12:30 बजे: संदीप तोमर बनाम नजरोव रुस्तम (तुर्कमेनिस्तान).
पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम: दोपहर एक बजे: बजरंग पूनिया बनाम खासनोव सिरोजिद्दीन (उजबेकिस्तान).
पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किलो: दोपहर दो बजे : पवन कुमार बनाम हेंग वूथे (कंबोडिया).
पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किलो: दोपहर 2:30 बजे :मौसम खत्री.
स्विमिंग:
पुरुष: 200 मीटर फ्रीस्टाइल: सौरभ संगवेकर.
पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: अरविंद मनी.
पुरुष: 200 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश.
पुरुष: 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज.
बैडमिंटन:
पुरूष टीम प्रतियोगिता: दोपहर एक बजे: भारत बनाम मालदीव.
टेनिस: सुबह नौ बजे से शुरू
पुरुष एकल: प्रजनेश गुनेश्वरन और रामकुमार रामनाथन.
महिला एकल: अंकिता रैना और करमन कौर थांडी.
मिश्रित युगल: दिविज शरण एवं करमन कौर थांडी.
रोहन बोपन्ना एवं अंकिता रैना.
बास्केटबॉल:
महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह 9 बजे: भारत बनाम चीनी ताइपे.
हॉकी:
महिला पूल मैच: शाम 6:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया.
हैंडबॉल:
महिला ग्रुप मैच: दोपहर 3 बजे भारत बनाम चीन.
कबड्डी:
महिला ग्रुप मैच: सुबह 8 बजे: भारत बनाम जापान.
पुरुष ग्रुप मैच: दोपहर एक बजे : भारत बनाम बांग्लादेश.
पुरुषों ग्रुप मैच: शाम छह बजे: भारत बनाम श्रीलंका.
वुशु:
पुरुष का चांगक्वैन फाइनल: सुबह आठ बजे मयंग्लंबम सूरज सिंह.
महिला ताइजुकान एवं ताइजिजियन: लीमापोकम सानतोम्बी चानू.
महिला सैंडा 52 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : शाम छह बजे: यमनाम सनथोई देवी बनाम इलाहे मानसोरयान समिरौमी (ईरान).
पुरुषों का सैंडा किग्रा राउंड (अंतिम 32 मुकाबला) : संतोष कुमार बनाम लिन थू रेन(म्यांमा).
पुरुषों का सैंडा 70 किग्रा राउंड (अंतिम 16 मुकाबला) : प्रदीप कुमार बनाम मिर्जोडाोरखोन खुर्शेडोजोदा (ताजिकिस्तान).
नौकायन:
पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स: सुबह आठ बजे: दत्तू बाबन भोकनाल.
पुरुषों की युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 7:50 बजे: ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह.
महिला युगल स्कल्स हीट्स: सुबह 9:10 बजे: स्याली राजेंद्र शेलेक और पूजा सांगवान.
पुरुषों की युगल हीट: सुबह 8:30 बजे: मालकीत सिंह और गुरिंदर सिंह.
महिला युगल हीट: सुबह 8:40 बजे: डुंग डुंग संजुक्ता और हरप्रीत कौर.
पुरुषों की लाइटवेट फोर हीट्स: सुबह 10 बजे: भोपाल सिंह, प्रणय गणेश नौकरकर, तेजश शिंदे, जगवीर सिंह.
सेपकटेकरा:
पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया.
महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया.
ताइक्वांडो:
महिला टीम पूमसेई (अंतिम 16 मुकाबला): भारत बनाम थाईलैंड.
वालीबॉल:
महिला पूल मैच: दोपहर 2:30 बजे :भारत बनाम दक्षिण कोरिया.
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 503 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (26 मई 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503 अंक यानी कि 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 54,252 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 144.35 अंक यानी कि 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 16170.15 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 755.40 अंकों की बढ़त के साथ 35094.90 पर समाप्ती दी। इंडिया विक्स 10.72% नीचे हो 22.57 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयर हरे रहे जो व्यापक खरीदारी दर्शाते हैं। क्षेत्र विशेष में आईटी, मेटल तथा बैंक सूचकांकों में 1 से 3 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि आयल एवं पावर सेक्टर में बिक्री देखी गयी। निफ्टी के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, अपोलो हॉस्पिटल तथा एसबीआई में सर्वाधिक बढ़त रही तथा यूपीएल, डिविज लैब, अडानी पोर्ट तथा सिप्ला में सबसे अधिक गिरावट रही।
निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्रों में तेजी के ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने पिछली होरिजेंटल लाइन पर सपोर्ट ले ऊपर का रुख दिखाया है एवं 16410 का स्तर पार करने के बाद नयी खरीदारी दिख सकती है। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 9 दिनों के मूविंग एवरेज के ऊपर क्लोजिंग दी है जो एक उछाल का संकेत दे रही है।
मोमेंटम इंडिकेटर एमएडीसी एवं स्टॉकिस्टिक पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं तथा दैनिक चार्ट पर ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी दिखाई है जो निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी का सपोर्ट 15900 है तथा 16300 लघु अवधि का अवरोध है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 34400 तथा सपोर्ट 35500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 315 अंक की बढ़त के साथ 54,065 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 91 अंक की तेजी के साथ 16,117 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स का धमाकेदार आगाज, नीरज चोपड़ा के नेतृत्व में भारतीय दल स्टेडियम पहुंचा
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स 2018 : भारतीय एथलीट जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश - बृज भूषण शरण सिंह
दैनिक भास्कर हिंदी: भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे
दैनिक भास्कर हिंदी: मैरी कॉम समेत ये 19 पदक विजेता खिलाड़ी नहीं होंगे एशियन गेम्स का हिस्सा
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स 2018: इन भारतीय खिलाड़ियों से है पदक जीतने की उम्मीदें