Hockey World Cup 2026: भारतीय टीम का दूसरा मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा, कल कितने बजे शुरु होगा कहां खेला जाएगा यहां देखें?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज करने के बाद भारतीय पुरुष टीम सोमवार (17 अगस्त) को इंग्लैंड से भिड़ेगी। वेल्स को 3-1 से हाराने के बाद इंडिया का हौसला बुलंद हो चुका है। भारत की नजर दूसरा मैच जीतकर विनिंग का लय बरकरार रखने पर होगी। वेल्स के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने और संजय राणा ने शानदार प्रदर्शन किया था।
कहां खेला जाएगा कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप का मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम, अम्स्टेलवीन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। भारत में हॉकी वर्ल्ड कप के मैच Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और डीडी स्पोट्रर्स (DD Free Dish) के चैनलों पर भी आप लाइव दिखाए जाएंगे।
पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान।
पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया।
पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका।
पूल D: भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान,
भारतीय स्क्वॉड
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।
इंग्लैंड स्क्वॉड
जैकरी वालेस (कप्तान), फिल रोपर, निक बंदुरक, सैम वार्ड, जैक वालर, लियाम सैनफोर्ड, निक पार्क, टॉम सोर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, जेम्स अल्बेरी , स्टुअर्ट रशमियर, तिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, जेम्स गॉल, कोनोर विलियमसन, विल कैलनन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स
Created On :   16 Aug 2026 11:38 PM IST












