हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने से चूकी, भारत-चीन मैच 2-2 से ड्रॉ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला चीन से था। यह मैच रविवार को (16 अगस्त 2026) नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया। इंडिया ने विश्व कप के पहले मैच में नंबर-4 रैंक चीन को 2-2 के ड्रॉ पर रोक लिया। भारत की ओर से नवनीत और दीपिका ने गोल दागे लेकिन चीन ने हर बार स्कोर करके बराबर कर दिया। दोनों टीमों ने पूरा जोर लगया फिर भी किसी को सफलता नहीं मिली और मैच ड्रा हो गया। बता दें, भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।
दीपिका ने पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में ही पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि चीन की झांग यिंग ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर दिया। उनके गोल करने से स्कोर बराबर हो गया।
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई
दूसरे क्वार्टर में दीपिका ने एक बार फिर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। 30 मिनट यानी पहले हाफ का खेल समाप्त होने के बाद तक भारत मैच में 2-1 की बढ़त पर था। भारतीय टीम और गोल करने जा रही थी लेकिन चीन ने अपने तगड़े डिफेंड के दम पर भारत को एक भी मौका नहीं दिया। तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में मा निंग के गोल ने स्कोर को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। दोनों टीमें चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाई जिससे जिससे मैच ड्रा पर खत्म हुआ।
हॉकी महिला विश्व कप 2026
दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारत- सविता, बिचू देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
चीन- लियू पिंग, ली टोंग, यांग लियू, झांग यिंग, चेन यी, मा निंग, झोंग जियाकी, दान वेन, ली होंग, ओउ जिक्सिया (कप्तान), पेंग यांग, ज़ू मेइरोंग, हे जियाजियांग, फैन युनक्सिया, चेन यांग, तान जिनझुआंग, लियू चेनचेंग, चेन टोंग, यू अनहुई, लुओ याक्सी।
Created On :   16 Aug 2026 10:05 PM IST












