अस्पताल में भर्ती: सगाई के बाद जोड़े ने पिया जहर, अगले माह होनी है शादी

सगाई के बाद जोड़े ने पिया जहर, अगले माह होनी है शादी
  • सगाई के बाद जोड़े ने पिया जहर
  • दोनों के बीच किसी बात पर विवाद
  • जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक और युवती ने जहर पीकर जान देने का प्रयास कियायुवक और युवती ने जहर पीकर जान देने का प्रयास किया है। दोनों की सगाई हो चुकी है और उनकी जल्द शादी होना है। युवक गुरुवार सुबह मंगेतर के घर पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने जहर पीने की धमकी दे दी। युवक ने युवती से जहर की शीशी छीनकर स्वयं पी लिया। मंगेतर के जहर पीने के बाद युवती ने भी केरोसीन पी लिया। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक २७ वर्षीय युवक और १९ वर्षीय युवती की सगाई हो चुकी है। दोनों की अगले माह शादी होने वाली है। युवक गुरुवार सुबह युवती के घर गया था जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। युवती मक्के की फसल में छिडक़ने वाला कीटनाशक पीने का प्रयास कर रही थी। युवक ने मंगेतर से कीटनाशक की शीशी छीनकर स्वयं पी लिया। मंगेतर को तड़पता देख युवती ने घर में रखा केरोसीन पीकर आत्हत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। पुलिस ने युवक-युवती के बयान दर्ज किए है।

Created On :   12 April 2024 3:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story