बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा: अरूण यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड रूट की यात्रा का आज भोपाल में समापन

अरूण यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड रूट की यात्रा का आज भोपाल में समापन
  • जन-जन में परिवर्तन की पुकार: अरूण यादव
  • बुंदेलखंड की जनता का भारी समर्थन कांग्रेस की जन आक्रोश में देखने मिला जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित की गईं विभिन्न मार्गों की कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के तहत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के रूट पर निकाली गई जन आक्रोश यात्रा का आज राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया में भारी जनसमूह के बीच समापन हुआ। यात्रा के समापन अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मप्र कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, सी.पी. मित्तल, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, गुड्डू राजा बुंदेला ने भी संबोधित किया।

यात्रा के समापन अवसर पर यात्रा मार्ग में मिले भारी जनसमर्थन पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए अरूण यादव ने कहा कि जनता का आक्रोश सड़कों पर, गली-मोहल्लों में, चाय की दुकानों, पान की दुकानों, खेत-खलियानों तक में नजर आया, हजारों की तादात में लोग यात्रा के दौरान मिले और उससे यह स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में बदलाव की बयार है।

अरूण यादव ने कहा कि सभी 7 मार्गाे की यात्राएं एक दो दिन में समाप्त हो जायेंगी। मध्य प्रदेश में इन सभी मार्गो में यात्राओं के माध्यम से जनता का अभूतपुर समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिला है। चाहे डॉ. गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल भैया, कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल जी सभी के नेतृत्व में यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिला ओर यह स्पष्ट करता है कि जनता ने अब शिवराज सिंह सरकार को उखाड़ फैंकने का पूरी तरह से मन बना लिया है।

अरूण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधनी में यह स्पष्ट कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसा भैया किसी ने नहीं देखा होगा, ऐसा मामा किसी ने नहीं देखा होगा, हां यह सही है ऐसा भैया और ऐसा मामा किसी ने नहीं देखा होगा जिसका कार्यकाल भ्रष्टाचार भरा हो, घोटालों-घपलों से भरा हो, बहन बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हुये हों, किसान अपने उपज के लिए दर-दर की ठोकरे खाता हो, मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में हजारों किसानों ने आत्महत्या की हो, मध्य प्रदेश का युवा बेरोजगार हो और यहां तक कि उज्जैन में महाकाल लोक में भ्रष्टाचार कर भगवान तक को न छोड़ा हो। आपने जो जोश यात्रा के दौरान दिखाया, उसी तरह हमें आगे भी संघर्ष करना है और एक ही संकल्प लेना है कि मध्य प्रदेश में हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे और वह सरकार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी और माननीय कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी और तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में ऐसी सरकार लेकर आएंगे जो मध्य प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों के हितों की सरकार होगी जो जनहित के लिए काम करेंगी।

अरूण यादव ने पार्टी के प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, ब्लाक अध्यक्षों, मण्डलम और सेक्टर के अध्यक्षों एवं समस्त पदाधिकारियों, जनता के मिले अपार समर्थन और विशेषकर मीडिया के साथियों जिन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का मीडिया में बढ़-चढ़कर प्रकाशन-प्रसारण कर जनता तक हमारी आवाज को पहुंचाया, सभी का आभार व्यक्त किया।

यात्रा समापन अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, अवनीश भार्गव, संजीव सक्सेना, राहुल सिंह राठौड़, अवनीश सिंह बुंदेला, राजकुमार सिंह,, नासिर इस्लाम नासिर इस्लाम जय श्री हरि किरण कंसाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Created On :   2 Oct 2023 5:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story