- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- श्रद्धालुओं का सिंहस्थ 2028 का...
Madhya Pradesh News: श्रद्धालुओं का सिंहस्थ 2028 का अनुभव होगा भव्य, दिव्य और अलौकिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे नवीन घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि घाटों पर हरियाली होनी चाहिए, सभी घाटों के निर्माण में एकरूपता होनी चाहिए, घाट निर्माण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन भी सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिहंस्थ-2028 के सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय अवधि में पूर्ण हो जिससे श्रद्धालुओं का सिंहस्थ-2028 का अनुभव भव्य, दिव्य और अलौकिक बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में घाट आधारित विकास कार्य योजना पर भी कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़े -जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि पर मोहन यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उद्योगों में उनके योगदान को सराहा
प्रमुख बिन्दु
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे नवीन घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
घाटों पर हरियाली होनी चाहिए।
सभी घाटों के निर्माण में एकरूपता होनी चाहिए।
घाट निर्माण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन भी सुनिश्चित किए जाएं।
सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय अवधि में पूर्ण हो।
सिंहस्थ-2028 का अनुभव भव्य, दिव्य और अलौकिक बने।
Created On :   1 Dec 2025 10:30 PM IST













