MP News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी पर FIR

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक महिला कर्मचारी के पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने जांच के बाद बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। आरोपी की पहचान आनंद दीप सिंह भाबरा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े -एमसीयू में AI बेस्ड वीडियो कैमरे का कार्यशाला, छात्रों ने एआई कंटेंट से लेकर कमांड तक सीखी प्रक्रिया
पुलिस के अनुसार, छात्रा की मुलाकात विश्वविद्यालय में ही आरोपी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। आरोपी छात्रा की छोटे-मोटे कामों में मदद करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
यह भी पढ़े -माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 'अभ्युदय-2026' का दूसरा दिन
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
छात्रा के अनुसार, 27 अगस्त को आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा देकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर छात्रा से शादी करने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय परिसर में ही रहता था।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :  

