मध्य प्रदेश: सोनकच्छ में जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेस में उत्साह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने साधा भाजपा पर निशाना

सोनकच्छ में जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेस में उत्साह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने साधा भाजपा पर निशाना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवास के सोनकच्छ विधानसभा में निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह है, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर प्रदेश की भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जन आक्रोश यात्रा सोनकच्छ में प्रवेश करेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां जारी है, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हजारों हजार कांग्रेस कार्यकर्ता तथा आम जनता और किसान इस यात्रा में सम्मिलित होकर भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सोनकच्छ की जनता महंगाई तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोशित है। सोनकच्छ के लोगों में चौतरफा बढ़ती महंगाई तथा सरकार द्वारा पिछले 18 वर्षों में किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है।

Madhya Pradesh: Congress excited about Jan Aakrosh Yatra in Sonakchch, former minister Sajjan Singh Verma targeted BJPसज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सोनकच्छ में जनता महंगाई से परेशान है, किसान लगातार कर्ज में डूब रहा उसे उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, किसान का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है लेकिन उसके हक की नौकरी का सौदा भ्रष्टाचारी सरकार कर रही है। अल्प वर्षा तथा अति वृष्टि के चलते किसान की फसलें चौपट हो गई उसकी लागत का मूल्य नहीं निकला लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार सिर्फ फर्जी घोषणाएं करने में व्यस्त है, आदि अधूरी चीजों का लोकार्पण कर श्रेय लेने में व्यस्त है, विज्ञापन करने में व्यस्त है, ना इस सरकार को किसान की चिंता है, ना मजदूरों की, ना युवाओं की और ना ही महिलाओं की। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है की ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है और इसी के लिए जन आक्रोश यात्रा में आम जनता का हुजूम उमड़ रहा है।

यह रहेगा यात्रा का मार्ग

जन आक्रोश यात्रा सुबह 10:00 बजे भोरासा फाटा से प्रारंभ होकर भोरासा नगर का भ्रमण करते हुए सोनकच्छ में प्रवेश करेगी तथा सोनकच्छ नगर में घूमते हुए सोनकच्छ मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा का रूप लेगी।

Created On :   2 Oct 2023 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story