- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना में बड़ा हादसा, सॉल्वेंट...
Satna Solvent Plant Accident: सतना में बड़ा हादसा, सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, जिंदा जला मजदूर

डिजिटल डेस्क, सतना। सतना जिले में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां अमपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर की जलकर मौत हो गई। मृतक का नाम दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) है।
यह भी पढ़े -सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे वाहन की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटी, 12 लोगों की मौत
बताया जा रहा है हादसे के समय प्लांट में काम चल रहा था। बॉयलर के फटने से आग पूरे कैंपस में तेजी से फैलने लगी, जिससे कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे। इस दौरान दिलावर सिंह आग की लपटों में फंसने की वजह से बाहर नहीं निकल सके और उनकी जलकर मौत हो गई। एक और मजदूर, जिसका नाम मन्नू केवट है वो बुरी तरह घायल हुआ है। उसका इलाज सतना जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़े -हरदा हादसे में कलेक्टर एसपी पर हुई थी कार्रवाई, देवास में सिर्फ छोटे अधिकारियों पर एक्शन, बड़े अधिकारियों को संरक्षण क्यों ...
बताया जा रहा है कि प्लांट शहर के सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल में चल रहा था, जिसे बिहार के एक शख्स ने किराए पर लिया था।
बस्ती तक पहुंची आग लपटें
कैंपस में बड़ी मात्रा में भूसी समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग और भड़क गई। आग की लपटें पास में मौजूद बस्ती तक पहुंचने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरु किया। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, प्रशासन और प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया शुरु कर दी है।
Created On :   18 May 2026 11:56 PM IST












