खुशियां मातम में बदली: सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे वाहन की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटी, 12 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हो गया है। मुंबई-अमहदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई है। जिसमें 12 लोगों के मारने की खबर सामने आई है, जबकि 20 से 25 घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घटना पर पुलिस ने क्या कहा?
बताया जा रहा है कि सगाई समारोह में शामिल होने के लिए ट्रक में सवार होकर 50 से ज्यादा यात्री जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पालघर के धनीवारी में कंटेनर के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। कासा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अमर पाटिल ने घटना पर कहा, "भीषण हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को कासा उप जिला अस्पताल और आसपास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।"
यह भी पढ़े -हर तरफ आग और काला धुआं...खाना बनाते वक्त लीक हुई गैस, जोरदार धमाके में 9 लोग झुलसे, फतेहपुर में बड़ा हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयंकर हुई कि एकदम से दोनों गाड़ियां पलट गई। इसके चलते कई लोग वाहन में फंस गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आइशर टेम्पो में क्षमता से ज्यादा सवारी भरी हुई थी और तेज रफ्तार से संकरी सड़क पर दौड़ रहा था। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। इस वजह से यह हादसा हुआ।
घायलों की हालत गंभीर
सीनियर इंस्पेक्टर आगे बताते हैं कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी बचे यात्रियों की मौत इलाज के दौरान हुई है। साथ ही कई घायलों की हालत गंभीर बताई है। ऐसे में मृतकों की संख्या ओर भी बढ़ सकती है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Created On :   18 May 2026 11:50 PM IST













