Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड सास का बड़ा बयान, कहा - हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। इस मामले में ससुरालव ालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच समर्थ सिंह की मां यानी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वो जिला अदालत में जज रह चुकी हैं। गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनके और हमारे परिवेश में फर्क था। लेकिन समर्थ और ट्विशा की मर्जी थी तो हम एक हुए। हमें लगा था कि एक संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई है लेकिन उसका पूजा करना और संस्कार ये सब एक्टिंग की तरह था।
यह भी पढ़े -'JDU में पैसे देकर पावर...' आनंद मोहन नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा, बेटे को मंत्री नहीं बनाने पर क्या बोले?
ट्विशा मौत मामले पर बोलते हुए रो पड़ी गिरिबाला सिंह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरिबाला सिंह रो पड़ी। उन्होंने कहा, ''बेटे और बहू ने एक दूसरे को पसंद किया था। वो बिना ब्याहे पहले घर आई थी तो हमें अटपटा लगा। शादी के बाद हमें लगा कि वो ऐसी नहीं थी। वो एक्टिंग कर रही थी।''
ट्विशा शर्मा के बारे में उन्होंने आगे कहा, "एक बहू और एक बेटी दोनों बराबर होती है। मुझे उम्मीद थी कि ट्विशा में परिवर्तन होगा। 5 महीने में वो 5 बार दिल्ली गई। जब वो आती थी तो बदली रहती थी। उसे कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड में पुश किया गया। उसका जाना नाइट मेयर है। उसने अबॉर्शन अपनी मर्जी से कराया था। उसकी साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट चल रहा था। काउंसिलिंग का सेशन था। उसका जाना हमारा लॉस है।"
यह भी पढ़े -9 साल बाद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर की लेटेस्ट अपडेट
कोर्ट ने समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज की
गिरिबाला सिंह ने ये भी कहा, "अगर लड़की झूल जाती है और लड़के नहीं झूल पाते हैं तो क्या वो आरोपी हो जाते हैं? लड़की के पिता की पर्सनैलिटी ठीक नहीं है। वो भी बहुत अजीब हैं। मैंने उनकी मां को बुलाया कि यहां रहिए। कम से कम उसके शरीर को शांति से जाने दीजिए।" समर्थ सिंह की मां ने आरोप लगाया कि ट्विशा उनकी (माता-पिता) आय का साधन थी, शायद इसका उनके अंदर गुस्सा है।
पूर्व जज ने कहा कि उनके पति देश के लिए शहीद हुए हैं। शहीद की पत्नी को सम्मान नहीं दे सकते, ये कैसे लोग हैं? सामान्य आदमी को बेल हो जाती है। हमारा जज होना क्या गुनाह है?
बता दें कि इस मामले में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। लेकिन समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने सोमवार (18 को खारिज कर दी। ट्विशा की मौत के बाद से ही पति समर्थ सिंह फरार है और उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
Created On :   19 May 2026 12:56 AM IST












