CM सुवेंदु PA हत्याकांड: CBI ने चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश से एक शूटर को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरानगर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में एक शूटर को गिरफ्तार किया है। वह बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
टोल प्लाजा से किया गिरफ्तार
सूचना के मुताबिक, आरोपी का नाम राजकुमार सिंह उर्फ राज सिंह हरिद्वार से दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन सीबीआई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे नेशनल हाईवे 58 के छपार टोल प्लाजा से दबोच लिया। चंद्रनाथ ही हत्या में इसे अहम आरोपी माना जा रहा है।
चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सुवेंदु के पीएम की हत्या कर दी गई थी। जिसकी पूरे देश में चर्चा हुई, क्योंकि चुनाव में बीजेपी ने भारी मतों से चुनाव जीतकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हरा दिया था। इस कांड को लेकर एक अहम बात यह सामने आई है कि करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी इसका मोटिव अभी तक सामने नहीं आया है। अब तक जांच एजेंसी ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़े -प्रदर्शनकारियों पर किया कड़ा प्रहार, कहा- 'पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
आरोपी के पिता ने क्या कहा?
यूपी के बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के रत्तूपुर गांव के रहने वाले आरोपी राजकुमार सिंह के पिता त्रिभवन नारायण सिंह कहते हैं, "आज पौने सात बजे के करीब सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर से CBI के कोई ऑफिसर फोन किए थे कि राजकुमार सिंह को कस्टडी में लिया है। मुकदमा संख्या 2026 करके बता रहे थे। उन्होंने कहा कि राजकुमार को कोर्ट में पेश करेंगे।"
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले पुलिस आरोपी के पहुंची, जहां पर उनके परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस वहां से निकल गई है। बता दें कि चंद्रनाथ 6 मई, 2026 को अपने किराए के घर पर जा रहे थे। बदमाशों ने अचानक रास्ते में रोककर उस पर गोलियां चला दी। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
Created On :   18 May 2026 10:33 PM IST












