NEET UG 2026 Paper Leak: लातूर से दबोचा गया कोचिंग संचालक, CBI को फोन में मिले प्रश्नपत्र, देखें अब तक गिरफ्तार हुए 10 आरोपियों की लिस्ट

लातूर से दबोचा गया कोचिंग संचालक, CBI को फोन में मिले प्रश्नपत्र, देखें अब तक गिरफ्तार हुए 10 आरोपियों की लिस्ट
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। यह मामले में अब तक की 10वीं गिरफ्तारी है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। NEET UG 2026 पेपर लीक होने के बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। छात्र हों या उनके परिवार, सब गुस्से से आग बबूला हो उठे हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं। पूरे साल पढ़ाई करने के बाद पेपर रद्द होने से अभ्यर्थियों का हौसला टूट गया है। इन सब के बीच सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने एक और सफलता हासिल की है। CBI ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 10वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस आरोपी की गिरफ्तारी हुई है वह महाराष्ट्र के लातूर शहर स्थित एक कोचिंग संचालक हैं।

यह भी पढ़े -नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा, ये कैसा परफॉर्मेंस, मंत्री ही शराब कारोबारी, जानिए प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके ने मंत्री नागर सिंह चौहान को क्या कहा?

फोन में मिला पेपर

पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के रूप में हुई है, जो “रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस” नाम से कोचिंग चलाता था। CBI ने रविवार को आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से NEET UG 2026 का लीक प्रश्नपत्र बरामद किया गया। CBI का दावा है कि आरोपी पेपर लीक गिरोह का हिस्सा था और परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र कई लोगों तक पहुंचाया गया। इस मामले में लगातार जांच जारी है और एजेंसी अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

परीक्षा से पहले मिला था पेपर

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों को 23 अप्रैल 2026 को ही प्रश्नपत्र और उसके जवाब मिल गए थे। इसके बाद यह पेपर कई छात्रों और लोगों तक पहुंचाया गया।

अब तक 10 लोग गिरफ्तार

CBI इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कोचिंग संचालक, प्रोफेसर और अन्य आरोपी शामिल हैं। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

10 आरोपियों के नाम

1. शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर

2. मनीषा गुरुनाथ मांधरे

3. प्रो. पी.वी. कुलकर्णी

4. मांगीलाल बीवाल

5. विकास बीवाल

6. दिनेश बीवाल

7. यश यादव

8. शुभम खैरनार

9. मनीषा वाघमारे

10. धनंजय लोखंडे

कब होगा री-एग्जाम?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब नीट यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। पहले हुई परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र काफी परेशान और नाराज थे। पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। अब छात्रों को तैयारी के लिए फिर से समय मिल गया है।

Created On :   18 May 2026 4:02 PM IST

Tags

Next Story