LPG News: देश में कितना है तेल-गैस का स्टॉक? केंद्र सरकार ने सवाल पर दिया जवाब, जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध से तनाव के बाद कई देशों पर तेल-गैस संकट मंडरा रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इतना ही नहीं, बल्कि खबरे हैं कि आने वाले दिनों में PNG और अन्य गैस उर्वरकों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इस बीच अब सरकार ने भी इसे लेकर ताजा अपडेट दे दिया है। सरकार ने आश्वासन दे दिया है कि देश में गैस का भरपूर भंडारण है।
यह भी पढ़े -ईंधन कीमत बढ़ने के बाद भी तेल कंपनियों को रोजाना 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है शीर्ष अधिकारी
पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल-गैस के स्टॉक पर दिया ताजा अपडेट
देश में मौजूदा हालातों को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तेल, गैस और अन्य किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। हाल ही में इंटर मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग के दौरान सुजाता ने बताया कि, 'पश्चिम एशिया संकट शुरू हुए ढाई महीने से ज्यादा समय हो गया है, और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके परिणामस्वरूप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इन सब कारणों से, कच्चे तेल, LPG और प्राकृतिक गैस के हमारे आयात पर भी असर पड़ा है। हालांकि, हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं, और हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।'
यह भी पढ़े -पिछले चार दिनों में 1.72 करोड़ से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक केंद्र
देश में लगभग 200.98 LMT उर्वरक उपलब्ध हैं - सुजाता शर्मा
वहीं इस ब्रीफिंग के दौरान DOF विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी ने भी अपने विभाग की स्थिति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, 'उर्वरक विभाग की ओर से ये सूचित किया जाता है कि इस मौसम, यानी खरीफ मौसम के लिए, राज्यों में उर्वरकों की उपलब्धता 51% से अधिक बनी हुई है और पूरे देश में लगभग 200.98 LMT उर्वरक उपलब्ध हैं। प्रमुख उर्वरकों के MRP में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। संकट काल के बाद घरेलू उत्पादन काफी अधिक रहा है, यानी 86।2 LMT, और 22 LMT से ज्यादा आयात हमारे तटों तक पहुंच चुका है।'
Created On :   18 May 2026 8:50 PM IST












