MP News: मोहन सरकार ने कैलारस चीनी कारखाने को फिर से चालू करने के लिए मिल की भूमि को MSME विभाग को सौंपा

मोहन सरकार ने कैलारस चीनी कारखाने को फिर से चालू करने के लिए मिल की भूमि को MSME विभाग को सौंपा
राज्य शासन के MSME विभाग द्वारा कैलारस चीनी मिल के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक संचालन के लिए इच्छुक और पात्र पक्षों से यह रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की जा रही है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मुरैना जिले के कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से चालू कराने के लिए मिल की भूमि को एमएसएमई विभाग को सौंपा है।

मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्रिमंडल ने दिनांक 19 अगस्त 2025 के अपने निर्णय के तहत कैलारस चीनी मिल, जिला मुरैना की भूमि को एमएसएमई विभाग, मध्य प्रदेश सरकार को हस्तांतरित कर दिया है। राज्य सरकार का इसके पीछे का उद्देश्य रोजगार, औद्योगिक गतिविधि और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

राज्य शासन की मंशा है कि कैलारस चीनी मिल को पुनः संचालन के लिए प्रयास किया जाए। इस प्रयोजन के लिए राज्य शासन के MSME विभाग द्वारा कैलारस चीनी मिल के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक संचालन के लिए इच्छुक और पात्र पक्षों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की जा रही है।

Created On :   21 Aug 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story