मऊगंज न्यूज: मऊगंज जिले के नईगढ़ी में मर्डर से सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद इलाके में भारी चक्काजाम और तनाव रहा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में मर्डर से सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद इलाके में भारी चक्काजाम और तनाव रहा
नईगढ़ी थाने का घेराव, उग्र भीड़ ने की आरोपी को सौंपने की मांग

डिजिटल भास्कर मऊगंज नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खटखरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक आकाश जायसवाल की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी सनी जायसवाल ने आकाश पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नईगढ़ी-देवतालाब मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी सनी जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।

कानून व्यवस्था

भीड़ का फूटा गुस्सा: जब पुलिस आरोपी सनी जायसवाल को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी, तब उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्कालीन थाना प्रभारी पी. डी. सोनवंशी

पुलिस बल के साथ मोर्चे पर डटे हैं और आक्रोशित ग्रामीणों को लगातार समझाइश दे रहे हैं।

वारदात की वजह: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आकाश और सनी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी।

पुलिस पर संगीन आरोप

परिजनों की मांग: पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा का आश्वासन नहीं मिलता, वे शव को सड़क से नहीं हटाएंगे।

खटखरी गांव में लंबे समय से सुलग रही थी रंजिश की आग


Created On :  

Tags

Next Story