- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मऊगंज
- /
- गुमशुदा किशोरी हैदराबाद में मिली...
Rewa/Mauganj news: गुमशुदा किशोरी हैदराबाद में मिली :दो आरोपियों ने किया दुष्कृत्य

डिजिटल न्यूज़ रीवा
जुलाई माह से गुमशुदा एक किशोरी को मऊगंज जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने हैदराबाद से बरामद किया है। किशोरी ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसके साथ दो लोगों ने दुष्कृत्य किया है। इसके साथ ही उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मदद करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए 3 को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी हाथ नहीं आया है।शाहपुर थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने बताया कि पीडि़ता के कथन के अनुसार उसे आरोपी अजय प्रजापति निवासी पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी मप्र बहला-फुसलाकर पुणे ले गया था। जहां आरोपी अजय ने अपने साले के रूम में ले जाकर रखा। इसके बाद हैदराबाद ले जाया गया। बताया गया है कि उसके साथ इस दौरान अजय और सौरभ सोनी द्वारा अलग-अलग समय पर दुष्कृत्य किया गया।
सोशल साइट से हुई थी दोस्ती
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी का परिचय आरोपी अजय से सोशल साइट के माध्यम से हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर यहां से ले गया। उसे यहां से ले जाने में अजय के एक साथी ने वाहन की व्यवस्था की थी।
ये हुए गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक सोनू प्रजापति 28 साल एवं सन्नाम प्रजापति 25 साल निवासी देभई थाना सेवड़ा जिला दतिया सहित सौरभ सोनी पिता राकेश 19 साल निवासी नईगढ़ी मऊगंज को गिर तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी सोनू और सन्नाम सगे भाई हैं, जो मुख्य आरोपी अजय के साले हैं। इन दोनों ने पुणे में ठहरने के लिए इंतजाम किया था।
Created On :   19 Sept 2026 1:41 PM IST






