सैलरी एवं पेंशन खातों के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) ने किया पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर से एमओयू

सैलरी एवं पेंशन खातों के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) ने किया पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर से एमओयू

जबलपुर, (20 अगस्त 2026): बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) ने पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिये मुफ्त बीमा आदि विशेष सुविधाओं से युक्त वेतन एवं पेंशन बचत खाते खोलने के एमओयू पर हस्ताक्षर किए ।

बैंक ऑफ़ इंडिया से महाप्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव जी एवं पश्चिम मध्य रेलवे से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार जी ने एमओयू हस्तांतरण किया ।

इस अवसर बीओआई जबलपुर अंचल प्रमुख श्री रमेश कुमार, उप-आंचलिक प्रबंधक श्री संतोष सहाय, जेडडीसी प्रमुख श्री पुलकित सेठिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

पश्चिम मध्य रेलवे से भी श्री अजय दीक्षित, मुख्य कार्मिक अधिकारी, सुश्री पूर्णिमा जैन, उप-मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

एमओयू के तहत पमरे के सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत कर्मचारियों/ पेंशनरों को भी बैंक ऑफ़ इंडिया में सैलरी अथवा पेंशन खाता रखने पर विशिष्ट बैंकिंग सुविधा सहित बीमा लाभ मुफ्त प्रदान किया जाएगा ।

गौरतलब है कि, आगामी 7 सितम्बर को बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) अपना 121 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है ।

आंचलिक प्रबन्धक

Created On :   21 Aug 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story