- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बरगी बांध के गेटो से जल निकासी...
जबलपुर न्यूज: बरगी बांध के गेटो से जल निकासी बढाने के संबंध मे सूचना
डिजिटल डेस्क जबलपुर दिनांक 20/08/2026 प्रातः 8 बजे बांध का जल स्तर 421.15 m आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2772 mcm (87.17%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1761 cumec है।
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 12:00 बजे जल की निकसी को 1031 cumec से बढाकर 3988 cumec किया गया । अब 13 जल द्वार 2.15m औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 8 से 10 फीट पानी की बढोत्तरी होगी।
सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।
सहायक यंत्री बाढ़ नियंत्रण ,बरगी बांध
Created On :   20 Aug 2026 9:04 PM IST
Next Story










