- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हत्या के प्रयास प्रकरण में फरार चल...
जबलपुर न्यूज: हत्या के प्रयास प्रकरण में फरार चल रहा ईनामी आरोपी शेख आदिल गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क जबलपुर.माढ़ोताल थाना अंतर्गत कठोदा प्लांट के पास रसल चौक निवासी अनिराज नायडू की सनसनीखेज हत्या करने वाले और हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी नया मोहहला निवासी शेख आदिल को क्राइम ब्राँच और पुलिस की सयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपी से 3 देशी पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 4 कट्टा, 2 ऐयर गन, 1 तलवार, 1 बका, 1 चाकू, 54 कारतूस, 68 फायर किये हुये खाली खोखा और 23 मोबाइल भी जब्त किये गए है सघन पूछताछ करने पर आदिल ने एक मकान में उसे छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने फरारी काटने के लिये रूकवाने और उनके संरक्षण में फरारी काटना बताया, उक्त पिस्टल व अन्य हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे एवं बाबू सिंधी द्वारा मकान में और भी हथियार , कारतूस बिक्री हेतु रखना तथा उपरोक्त पिस्टल बेचने हेतु देना बताया एवं बाबू सिंधी ने बाकि के 12 बोर, 315 बोरी एवं अन्य कट्टे बेचने के लिये देना एवं बिक्री का पैसा बाबू सिंधी को वापस देना तथा छोटू चौबे के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या करना एवं छोटू चौबे के कहने पर रतन यादव पर गोली चलाने वाले लड़कों को हथियार व कारतूस बेचना व घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शेख आदिल, छोटू चौबे गैंग का सक्रीय सदस्य है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अपराध डीएसपी शैलेष मिश्र,उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह, अजीत कुमार, सत्येन्द्र बिसेन, मुकेश परिहार, इंद्रजीत, संतोष शाह, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, आशुतोश आदि मौजूद रहे.
Created On :   18 Aug 2026 8:59 PM IST











