- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने बीमित...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी बीमितों को क्लेम नहीं दे रही है। इलाज के दौरान कैशलेस नहीं किया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। पूना निवासी अरविंद कुमार ने बीमा लोकपाल में शिकायत की है कि उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी प्रीमियम वे जमा करते आ रहे हैं।
अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद सारे बिल व रिपोर्ट बीमा कंपनी में सबमिट किया तो वहां से क्लेम नंबर 3481032 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।
वह लगातार संपर्क करते आ रहा है पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान नहीं दिया गया। क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बिना कारण बताए क्लेम भी रिजेक्ट कर दिया। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   18 Aug 2026 5:13 PM IST











