जबलपुर न्यूज: यादव कॉलोनी से कछपुरा ब्रिज तक आधे घंटे लगा जाम,

राहगीर परेशान

डिजिटल डेस्क जबलपुर।जाम लगने के लिए प्रसिद्ध हो चुके यादव कॉलोनी से कछपुरा ब्रिज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बार फिर से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों के पहिय थम से गए वही आवाजाही नहीं होने से यहाँ जाम की स्थिति बनी रही. स्थानीय जनो की माने तो सायं 7.30 से 8 बजे तक

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

कछपुरा ब्रिज क्षेत्र में पहले भी यातायात जाम की समस्या सामने आती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है।

राहगीरों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए संबंधित विभाग से प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि व्यस्त समय में लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।


Created On :   18 Aug 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story