Jabalpur News: पुरानी पॉलिसी फिर भी बीमित को नहीं मिला इलाज का क्लेम

पुरानी पॉलिसी फिर भी बीमित को नहीं मिला इलाज का क्लेम
आरोप: मणिपाल सिग्ना जनरल इंश्योरेंस के जिम्मेदार कर रहे हमारे साथ गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमित को इलाज के दौरान लाभ नहीं मिल रहा है। यहां तक कि इलाज के दौरान कैशलेस भी बीमा कंपनी रिजेक्ट कर रही है। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत फरीदाबाद निवासी अश्वनी कुमार ने की है। उन्होंने मणिपाल सिग्ना जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम देने के बाद भी उन्हें इलाज के दौरान लाभ बीमा कंपनी के द्वारा नहीं दिया गया।

इलाज के दौरान कई बार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया पर उन्हें सहयोग नहीं किया गया। उन्हें अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में बिल व रिपोर्ट सबमिट किया गया तो बीमा अधिकारियों के द्वारा क्लेम नंबर 51891161 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।

पॉलिसीधारक ने टोल फ्री नंबर में संपर्क किया तो प्रवक्ता के द्वारा जल्द भुगतान का वादा किया गया पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उसके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि परीक्षण कराने के बाद नियमानुसार भुगतान दिया जाएगा।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   19 Aug 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story