जबलपुर न्यूज: अचानक गिरा बिल्डिंग का छज्जा, मची अफरातफरी

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में गुरूवार की सुबह हुआ हादसा, 7 दशक पुरानी है इमारत

डिजिटल डेस्क जबलपुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग मे गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक्स-रे विभाग और सेंट्रल लैब के बीच बना करीब 20 फीट लंबा छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के धराशाई होते ही तेज आवाज हुई, जिसस अस्पताल परिसर मे मौजूद मरीजो और उनके परिजनो में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड जमा हो गई। कर्मचारियो ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। छज्जे के मलबे के आसपास लोगों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। अस्पताल मे आन वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि पुराने भवन के कई हिस्सों की स्थिति चिंताजनक है और समय रहते उनकी जांच व मरम्मत कराया जाना जरूरी है। पुरानी बिल्डिंग की जर्जर स्थिति का मुद्दा हाल ही मंे भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। बिल्डिंग को सपोर्ट करने के लिए कई जगहों पर लोहे की गर्डर लगाई गईं हैं।

बताया जा रहा है कि पुरानी बिल्डिंग के इस हिस्स में मरीजो और उनके परिजनो की लगातार आवाजाही रहती है। ऐस मे छज्जा गिरने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और पुरान भवन के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय छज्जे के नीच कोई मरीज या परिजन मौजूद नही था। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


Created On :   20 Aug 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story