- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मोहन सरकार की मदद, अपनी लगन से...
म.प्र. में महिला सशक्तिकरण: मोहन सरकार की मदद, अपनी लगन से आत्मनिर्भर बनकर सभी के लिए मिसाल बन रहीं महिलाएं

- संघर्षों से लड़कर मोहन सरकार की मदद से आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
- आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की बन रही हैं मिसाल
- ईमानदारी और मेहनत से बढ़ाया दुकान का बिजनेस आगे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार महिला सशक्तिकरण के कामों पर जोर दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और खुद पर विश्वास दिलाने के लिए जोरों पर काम हो रहा है। संघर्षों से जूझ रही महिलाओं को सरकार की मदद से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम चल रहा है। ऐसे ही सागर जिले के रहली ब्लॉक के गांव धनगुंवा की रहने वाली माया विश्वकर्मा को राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत संचालित समूह के बारे में पता चला था। इस योजना की मदद से उनको बैंक से लोन मिला, जिससे उन्होंने अपनी दुकान खोल ली। शुरुआत में दुकान बहुत ही साधारण सी थी लेकिन फिर उन्होंने मेहनत करके अपनी दुकान को और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया।
रोजाना दुकान से कितनी आमदनी होती है?
माया विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से बैंक से लोन लिया और दुकान खोल ली। शुरुआत में दुकान साधारण सी थी लेकिन उन्होंने ईमानदारी और मेहनत से अपनी दुकान को और बढ़ाया। अब रोजाना दुकान से अमूमन 500 से 600 रुपए तक की आमदनी हो जाती है। माया का इससे आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। उन्होंने इस बिजनेस को और आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया और अपनी दुकान में हर तरह का किराने का सामान रखा और फोटो कॉपी मशीन रख ली थी। इससे उनकी आमदनी बढ़ने लगी और अब उनकी रोजाना दोगुनी आमदनी होती है। माया का जीवन सरकार की मदद से अब पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गया है। उनके बच्चे भी अब अच्छे स्कूल में जाते हैं। अपनी अच्छी मेहनत से माया आत्मनिर्भर बनीं और अब वो अपने परिवार को पहले से भी बेहतर जीवन देपा रही हैं।
घर को भी बनाया पक्का
माया ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने धीरे-धीरे आमदनी को बढ़ाया और अपने घर को पक्का बनवा लिया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान भी शुरू कर दी है और अब उनकी जमापूंजी काफी बढ़ गई है। उन्होंने एक स्कूल मैजिक वाहन भी खरीद लिया है और माया ने अपना जीवन ही बदल डाला है। अब वो अपने गांव के आत्मनिर्भर महिला के रूप में देखी जाती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने माया विश्वकर्मा के साथ-साथ लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है।
Created On :   25 May 2025 4:58 PM IST