MP News: ‘नो योर फोर्सेस’ में वायुसेना ने दिखाए रोमांचक करतब, एयर शो देखने जुटे 19 हजार से अधिक दर्शक

डिजिटल डेस्क, पुणे। ‘नो योर फोर्सेज’ अभियान के तहत एयर फोर्स स्टेशन लोहगांव की ओर से आयोजित भव्य एयर शो में पुणे का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और कौशल से गूंज उठा। इस रोमांचक आयोजन को 19 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल थे।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नहीं चला ठाकरे ब्रदर्स का जादू, राज ठाकरे की पार्टी इन 22 शहरों में नहीं खोल पाई खाता
कार्यक्रम के दौरान आकाश गंगा टीम की सटीक स्काईडाइविंग, सुखोई-30 एमकेआई (Su-30 MKI) लड़ाकू विमान की कम ऊंचाई पर की गई कलाबाजियों, चेतक हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट तथा सूर्य किरण और सारंग एरोबैटिक टीमों के अद्भुत फॉर्मेशन फ्लाइंग ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस एयर शो का मुख्य उद्देश्य भारतीय वायुसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन करना और युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
यह भी पढ़े -राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर कांग्रेस ,एक पर बीजेपी ने दर्ज की जीत, हरियाणा महाराष्ट्र्र की सीटों पर विवाद, ईसी पहुंचा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
विमानों और रक्षा उपकरणों की स्टैटिक डिस्प्ले भी लगाई गई, जहां वायुसेना के पायलटों और कर्मियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। एयर फोर्स स्टेशन लोहगांव के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर सतबीर सिंह राय (वायुसेना पदक) ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग देने के लिए नागरिक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Created On :  

