कोरियर कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.33 करोड़ के हीरे जड़े जेवर, आरोपी गिरफ्तार

1 crore 33 lakh jewels looted by courier company employee, accused arrested
कोरियर कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.33 करोड़ के हीरे जड़े जेवर, आरोपी गिरफ्तार
कोरियर कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.33 करोड़ के हीरे जड़े जेवर, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हीरे जड़ित सोने के गहने ला रहे कोरियर कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर उससे 1 करोड़ 33 लाख रुपए से ज्यादा के गहने लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटपाट की वारदात 28 अक्टूबर को लोअर परेल इलाके में हुई थी। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होने के बाद अपराध शाखा की यूनिट तीन ने मामले की समानांतर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटपाट का 80 फीसदी माल बरामद हो चुका है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुरेश डोके, महेंद्र चौधरी, सतीश सानप और विलास पवार है। मामले की शिकायत करने वाला मुकेश बुखार एक कोरियर कंपनी में काम करता है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय निकुंबे ने बताया कि वारदात वाले दिन वह सनमिल कंपाउंड, ए टू जेड इंडस्ट्रियल इस्टेट, प्रगति इंडस्ट्रियल इस्टेट, लोअर परेल आदि इलाकों में स्थित गहनों के कारखानों से कोरियर के पैकेट लेकर निकला था। वह आखिरी पैकेट लेने मथुरादास मिल कंपाउंड में जा रहा था इसी दौरान गेट पर ही पहले से घात लगाए आरोपियों ने मुकेश पर हमला कर दिया और आंख में मिर्ची डालकर उससे बैग छीन लिया।

बैग में कुल 1 करोड़ 33 लाख 65 हजार 988 रुपए के कहने थे। इसीलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट तीन ने छानबीन शुरू की। आरोपियों ने वारदात की जगह खासतौर पर रेकी करके चुनी थी क्योंकि वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों पर शिकंजा कस दिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ऐसे रची थी साजिश
लूटकांड का मुख्य सूत्रधार सुरेश डोके है। दरअसल डोके एक हॉलमार्क कंपनी में काम करता था। यहां कोरियर कर्मचारी अक्सर गहनों के पैकेट लेने आते थे। डोके ने अपने साथियों चौधरी और सानप को बताया कि कोरियर कर्मचारी के पास मोटा माल होता है, अगर उसे लूटा जाए तो अच्छी रकम मिल सकती है। बाद में पवार भी इस साजिश में शामिल हो गया। करीब 10 दिन नजर रखने के बाद आरोपियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। डोके को पता था कि गहनों की कीमत ज्यादा थी इसीलिए उसने इसे जल्दबाजी में न बेंचने का फैसला किया। इस बीच पुलिस ने उन सभी कारखानों और वहां काम करने वाले लोगों की जानकारी निकाली जहां कोरियर कर्मचारी जाता था। इसके बाद डोके संदेह के घेरे में आया। इंस्पेक्टर निकुंबे ने बताया कि आरोपियों से 1 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा का माल बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

Created On :   12 Nov 2018 3:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story