- Home
- /
- अंग्रेजी प्रश्न पत्र के लिए मिलेंगा...
अंग्रेजी प्रश्न पत्र के लिए मिलेंगा 1 अतिरिक्त अंक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार को हुई महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक गलत प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आया है। एक नंबर के इस प्रश्नपत्र के एवज में छात्रों को एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल ने दी है। परीक्षार्थियों ने शिकायत की थी कि 12वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक अंक का गलत प्रश्न पूछा गया था। इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों ने बैठक के बाद फैसला लिया कि जिन परीक्षार्थियों ने प्रश्न क्रमांक 1) ए) 5 का जवाब देने की कोशिश की है उन्हें एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद पहली बार ऑफ लाईन परीक्षा हो रही है। राज्य के 9 हजार 635 परीक्षा केंद्रों पर 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं।
Created On :   5 March 2022 7:51 PM IST