- Home
- /
- ट्रेन से जा रहे यात्री के बैग से 1...
ट्रेन से जा रहे यात्री के बैग से 1 किलो सोना चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रेन से सोना लेकर जा रहे एक यात्री के बैग से 1.170 किलो सोना चोरी हो गया। इसकी कीमत 6 करोड़ 9 लाख 57 हजार रु. बताई गई है। घटना को लेकर रेलवे पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है। शनिवार को मुंबई से ज्वेलर के आने के बाद घटना से पर्दा उठेगा।
रेलवे के सूत्र के अनुसार मुंबई के एक ज्वेलर का कर्मचारी अपने साथ 7 किलो सोना लेकर मुंबई-हावड़ा के बीच सफर कर रहा था। उसने कुछ सोना अपने कपड़े में और कुछ बैग में रखा था। सुबह जब वह नींद से जागा, तो सिरहाने रखा बैग चेक करने पर उसमें से 1.170 किलो सोना गायब था। उसके बाद कर्मचारी ने नागपुर आकर जीआरपी को घटना की जानकारी दी। हालांकि पूछताछ में मामला गोलमोल लगने से ज्वेलर को बुलाया गया है।
बाइक सवार को बैग दिया
बताया गया की रेल पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया, तो कर्मचारी ट्रेन से उतर कर सीधा थाने नहीं आया, बल्कि पूर्वी द्वार पर जाकर एक बाइक सवार व्यक्ति को बैग दिया, फिर थाने आया। इसकी भी जांच की जा रही है।
Created On :   2 April 2022 5:50 PM IST