नागपुर के 22 प्रतिष्ठानों से वसूला 1 लाख 43 हजार का जुर्माना

1 lakh 43 thousand fine recovered from 22 establishments of Nagpur
नागपुर के 22 प्रतिष्ठानों से वसूला 1 लाख 43 हजार का जुर्माना
नागपुर के 22 प्रतिष्ठानों से वसूला 1 लाख 43 हजार का जुर्माना

डिजिटल डेस्क,  नागपुर । कोविड दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संक्रामक रोग प्रतिबंधक कानून तथा अपदा प्रबंधन अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को शहर में 22 प्रतिष्ठानों को दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करना भारी पड़ा। मनपा के एनडीएस दल ने कार्रवाई करते हुए 20 प्रतिष्ठानों से  1 लाख, 43 हजार रुपए जुर्माना वसूला, वहीं 2 दुकानों को सील किया गया।

इन प्रतिष्ठानों से वसूला जुर्माना.....
- मेट्रो रियल इस्टेट, पकौड़ा गली, सीताबर्डी : 5 हजार रुपए
- केएवाई एसोसिएट, धंतोली    : 10 हजार रुपए
- केक लिंक, यशवंत स्टेडियम, धंतोली : 10 हजार रुपए
- फार्च्युन मॉल, मेट्रो स्टेशन सीताबर्डी : 5 हजार रुपए
-सुपर बाजार, गाेकुलपेठ : 5 हजार रुपए
- नांगिया ऑटोमोबाइल, धंतोली : 10 हजार रुपए
- एम एंड एस कंस्ट्रक्शन, धंतोली : 10 हजार रुपए
- आइडिया कम्प्यूटर, रवि नगर : 5 हजार रुपए
- कैप्को सैलून, मनीष नगर : 8 हजार रुपए
- बरबटे ऑटोमोबाइल, अशोक चौक : 5 हजार रुपए
- एडवांस पेस्ट्री मार्ट, रतन पैलेस : 5 हजार रुपए
- एम्बिशन ट्यूशन क्लासेस, खरबी रोड : 10 हजार रुपए
- क्वाॅलिटी वाइन शॉप, टेलीफोन एक्सचेंज चौक : 5 हजार रुपए
- शिवशक्ति आइसक्रीम, नंगा पुतला चौक : 5 हजार रुपए
- वकील कलेक्शन, मोमिनपुरा : 5 हजार रुपए
- अंसार होटल, मोमिनपुरा : 5 हजार रुपए
- अब्दुल रशीद पान सेंटर, मोमिनपुरा : 5 हजार रुपए
- कादरी कलेक्शन, मोमिनपुरा : 5 हजार रुपए
- संतोष हैंडलूम, बैसाखी लॉज इतवारी : 5 हजार रुपए
- मारुति शो-रूम, ऑटोमोटिव चौक : 10 हजार रुपए
- जाना फाइनेंस, पागलखाना चौक : 5 हजार रुपए
- जोसेफ ट्यूटोरियल क्लासेस, मोहन नगर : 5 हजार रुपए

यह दुकानें सील...
-नगमा फैशन सेंटर, मोमिनपुरा 
-अमित आइसक्रीम, गांधीबाग

Created On :   2 July 2021 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story