10 आरोपी गिरफ्तार, सभी रिमांड पर

10 accused arrested, all on remand
10 आरोपी गिरफ्तार, सभी रिमांड पर
सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस का मामला 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, उमरेड (नागपुर)। उमरेड तहसील के ब्राह्मणी ग्राम में 17 जनवरी 2022 को सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार 22 जनवरी को उमरेड पुलिस ने आयोजक ब्राह्मणी ग्राम निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद रविवार को सुबह 5 बजे शो देखने वाले 5 दर्शक व एलेक्स डांस शो के साथ काम करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया किया है। रविवार को सभी 10 आरोपियों को नागपुर के जेएमएफसी कोर्ट ने एक दिन के पीसीआर पर भेज दिया है। 

शो संचालक से पूछताछ जारी
एलेक्स डांस शो के संचालक प्रबुद्ध गौरीशंकर बागड़े (एलेक्स) को पूछताछ के बाद न्यायायलीन आदेश पर हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी नागपुर ग्रामीण पुलिस  की उपविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ ने दी है। 

बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
प्रकरण में आरोपियों की संख्या और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सभी आरोपियों पर धारा 294, 114, 188, 34, 67(क) व सहधारा 110, 112, 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच नागपुर ग्रामीण पुलिस की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़ कर रही हैं। 

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
गायकवाड़ ने बताया कि, आयोजक ब्राह्मणी निवासी चंद्रशेखर (लाला) प्रभुजी मांढरे, सूरज नीलकंठ नागपुरे, अनिल शालिकराम  दमके, एलेक्स डांस शो के कलाकारों के साथ दिघोरी, नागपुर निवासी बेताज बाबाजी सरोज और अरशद अफजल खान यह दोनों डांस शो देखने आए थे। इनके अलावा दर्शकों में ब्राह्मणी निवासी श्रीकृृृष्ण रतिराम चाचरकार (35), बालू गंगाधर नागपुरे (40), हेमत शंकर नागपुरे (31),  अरुण शंंकर नागपुरे (37) व नंदू रामदास मांढरे (29) को गिरफ्तार किया गया है। 
 

Created On :   24 Jan 2022 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story