जानवरों के मांस सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

10 accused arrested with animal meat from chandrapur maharashtra
जानवरों के मांस सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
जानवरों के मांस सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। वन्यजीव का शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगेहाथों दबोचा।  गुप्त सूचना के आधार पर  चंद्रपुर वनपरिक्षेत्र की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शहर के अष्टभुजा वार्ड स्थित रमाबाई नगर में छापा मारकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले  10 आरोपियों को जंगली सुअर के मांस सहित गिरफ्तार किया। 

टीम ने आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा
जानकारी के अनुसार वन विभाग को किसी ने सूचित किया कि कुछ लोग सुमती बाई के घर के पीछे वन्यजीव का शिकार कर मांस काट रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम सुमती बाई के  घर के पीछे पहुंची। जांच करने पर  आरोपी गणेश सिकदर व अन्य 10 लोग मौजूद थे। पहले तो आरोपियों ने टालमटोल किया टीम ने तलाशी ली तो घर के एक रूम में गणेश सिकदर व अमर मंडल जंगली सुअर का मांस काटते दिखाई दिए। टीम ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में लेकर संपूर्ण सामग्री जब्त की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटनास्थल व किस तरह शिकार किया इसकी  जानकारी दी। चंद्रपुर निवासी गणेश जोगेश्वर सिकंदर (40), अमर श्रीनाथ मंडल (30),  यशोधर कृष्णकांत पाडई (54), सत्यजीत पुलित मंडल (40), शामल बिशेश्वर बिश्वास (49), पोचम बकय्या गोलचलवार (55), छोटेलाल रामसंजीवन महतो (48), महाकाली राजपेल्ली डोंगरे (48), रॉबिन रणजीत रॉय (29), बिधान बैद्यनाथ सरकार (46) ऐसे आरोपियों के नाम  हैं।

घटनास्थल की दी जानकारी
वनविभाग की टीम ने जंगली सुअर का मांस , चीतल का सिंग , शिकार करने की सामग्री कुल्हाडी, लोहे  का सत्तूर, सलाख, भाला, सर्विस वायर, तार, लोहे के जाली का पिंजरा, नायलान रस्सी  सहित अन्य सामग्री जब्त किया है।आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा  2, 9, 39, 44 के तहत मामला दर्ज किया है। इस अपराध में और कितने लोग शामिल है, आरोपियों ने इसके पूर्व भी कितने अपराध किए इसकी जांच शुरू है।  मामले की जांच चंद्रपुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी संतोष थिपे व उनके सहयोगी कर रहे हैं। बता दें कि क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है यहां आए दिन वन्यजीवों का शिकार होने की खबरें मिलती रहती है लेकिन टीम ने आरोपियों को इस बार रंगेहाथों पकड़ा है।


 

Created On :   30 Jan 2018 4:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story