नागपुर में 10 मरीज स्वस्थ, 6 नए पॉजिटिव,रिकवरी दर 97.91 फीसदी

10 patients healthy in Nagpur, 6 new positive, recovery rate 97.91 percent
नागपुर में 10 मरीज स्वस्थ, 6 नए पॉजिटिव,रिकवरी दर 97.91 फीसदी
नागपुर में 10 मरीज स्वस्थ, 6 नए पॉजिटिव,रिकवरी दर 97.91 फीसदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को 3977 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से केवल 6 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस समय जिले में 192 एक्टिव मरीज है। वहीं 10 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। जिले में रिकवरी दर 97.91 फीसदी हो चुकी है।

जांच में 6 सैंपल पॉजिटिव

शुक्रवार को 3977 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 3304 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 673 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 3971 सैंपल निगेटिव व 6 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव में शहर के 5 व जिले के बाहर का 1 शामिल है। इसके साथ ही जिले के कुल कोरोनाबाधितों की संख्या 492924 हो चुकी है।

10 मरीज हुए स्वस्थ

शुक्रवार को कोरोना की रिकवरी दर 97.91 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 10 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इसमें शहर के 7 और ग्रामीण के 3 शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 482615 हो चुकी है। इनमें शहर के 333958, ग्रामीण के 143476 और जिले के बाहर के 5181 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 192 है। इनमें शहर के 156, ग्रामीण के 32 व जिले के बाहर के 4 शामिल है।

कोरोना से मौत नहीं

जिले में लगातार कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। कोरोना मृतकों की कुल संख्या 10117 हो चुकी है। इनमें शहर के 5892, ग्रामीण के 2603 और जिले के बाहर के 1622 मृतक शामिल है।

निजी लैब में सर्वाधिक जांच

शुक्रवार को निजी लैब में 1263, एम्स में 605, मेडिकल में 747, मेयो में 628, नीरी में 61 और एंटिजन में 709 सैंपल्स की जांच हुई।

अस्पतालों में 51 मरीज

शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों समेत कोविड केयर सेंटर में 51 मरीज भर्ती है। वहीं 141 मरीज होम आइसोलेट है। इस समय मेडिकल में 12, मेयो में 2, एम्स में 2 मरीज भर्ती है। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती है।


 

Created On :   6 Aug 2021 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story