मुंबई में बेचने निकला था 10 पिस्तौल , मध्यप्रदेश का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

10 pistols went out to sell in Mumbai, a youth from Madhya Pradesh was caught by police
मुंबई में बेचने निकला था 10 पिस्तौल , मध्यप्रदेश का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
मुंबई में बेचने निकला था 10 पिस्तौल , मध्यप्रदेश का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मध्य प्रदेश से मुंबई में हथियार बेचने पहुंचे एक 21 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 पिस्तौल, दो मैग्जीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पिछले आठ महीनों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार उसके मुलुंड इलाके में आने की सूचना मिली जिसके बाद सीनियर इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर की अगुआई में जाल बिछाकर पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी के साथ एक और व्यक्ति था जो मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पूरा परिवार अवैध हथियार बनाने के काम में लिप्त है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लखन सिंह चौहान है।

चौहान मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित उमरती का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के गांव मेंं ज्यादातर लोग अवैध हथियार बनाकर उसे दूसरे राज्यों में बेंचने का काम करते हैं। आरोपी का पूरा परिवार भी इसी काम में लिप्त है। आरोपी के पास से पुलिस को इन ग्राहकों की जानकारी भी मिली है जिन्हें वह नियमित तौर पर हथियार बेंचता था। चौहान एक पिस्तौल के लिए ग्राहकों से 30 हजार रुपए वसूलता था। दूसरे हथियार बनाने वालों के मुकाबले उसकी पिस्तौल सस्ती और अच्छी होती है इसलिए उसके नियमित ग्राहक हैं जो लगातार उससे ही अवैध हथियार खरीदते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर महीने 100 से ज्यादा हथियार मुंबई समेत महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों और गुजरात में बेंचता था। पकड़े जाने बचने के लिए आरोपी बस जैसे सार्वजनिक परिवहन के साधन से यात्रा करता था जिसमें सामान की जांच की आशंका सबसे कम होती है। पिस्तौल बनाने के लिए आरोपी ट्रकों से लोहा चुराया करते थे। कई बार वे भंगार बेचने वालों से भी लोहा खरीदते थे। पुलिस उन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है जिन्हें आरोपी पिस्तौल बेंचा करता था।


 

Created On :   19 Jun 2021 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story