नागपुर सेंट्रल जेल में 10 कैदी मिले पॉजिटिव

10 prisoners found positive in Nagpur Central Jail
नागपुर सेंट्रल जेल में 10 कैदी मिले पॉजिटिव
नागपुर सेंट्रल जेल में 10 कैदी मिले पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेंट्रल जेल में अब तक 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें मुंबई के डॉन अरुण गवली, प्रा. जी. एन. साईबाबा सहित स्थानीय बदमाशों का भी समावेश है। सभी काेरोना पॉजिटिव कैदियों की मेडिकल अस्पताल में जांच कराई गई। इन कैदियों के संपर्क में रहने वाले करीब 20 से 25 कैदियों की जेल के अंदर ही जांच की गई। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

जेल में उपचार शुरू
सूत्रों की मानें तो सेंट्रल जेल के दो बैरक को शनिवार को खाली कर उसे सैनिटाइज कराया गया। मौजूदा समय में नागपुर सेंट्रल जेल में कोराेना पॉजिटिव कैदियों की संख्या 10 हो चुकी है। इन कैदियों को मेडिकल से जांच कराकर लौटने के बाद जेल के क्वारेंटाइन सेंटर में रखकर उपचार शुरू है। 

अतिदक्षता कक्ष में रखा गया था
सेंट्रल जेल में अरुण गवली व अन्य कैदियों को सर्दी और बुखार होने पर अतिदक्षता कक्ष में रखा गया था। कोरोना जांच में गवली सहित 5 कैदी पॉजिटिव मिले। उसके बाद शनिवार को प्रा. साईबाबा के साथ भी 5 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले। जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने कहा कि जो कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। पहले भी सेंट्रल जेल में 200 से अधिक कैदी संक्रमित पाए गए थे। 

Created On :   15 Feb 2021 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story