राज्य में बनेंगे 100 ब्रिज कम बांध : जोशी,-1324 दुर्घटनाप्रवण प्वाइंट, 653 स्थानों पर हुआ सुधार 

100 bridges less dams on 10 rivers will have in Maharashtra say cp joshi
राज्य में बनेंगे 100 ब्रिज कम बांध : जोशी,-1324 दुर्घटनाप्रवण प्वाइंट, 653 स्थानों पर हुआ सुधार 
राज्य में बनेंगे 100 ब्रिज कम बांध : जोशी,-1324 दुर्घटनाप्रवण प्वाइंट, 653 स्थानों पर हुआ सुधार 

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। राज्य के लोक कर्म विभाग के सचिव सी. पी. जोशी ने कहा कि राज्य में 10 नदियों पर 100 ब्रिज कम बांध बनेंगे, जिससे परिवहन सुगम होने के साथ ही पानी की समस्या भी खत्म हाे जाएगी। नागपुर से सटे भंडारा में ब्रिज कम बांध का काम शुरू होगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार है नई सड़कें
विभागीय क्रीड़ा संकुल में हुई इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) की चर्चा सत्र के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्री जोशी ने कहा कि राज्य की सड़कें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बन रही हैं। IRC के मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं आैर राज्य की 50 फीसदी से ज्यादा सड़कें इस मानक पर खरी उतरी है। समय के साथ ब्रिज (पुल) स्ट्रक्चर बदलना जरूरी है आैर इसीलिए ब्रिज कम बांध प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। राज्य में 10 नदियों पर 100 ब्रिज कम बांध बनेंगे। इससे परिवहन सुगम होने के साथ ही पानी की समस्या खत्म होगी। इन ब्रिजों के माध्यम से पानी की बर्बादी रोकी जा सकेगी।

सुधारित जगहों पर कम हुए एक्सीडेंट
उन्होंने कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखते हुए सड़कें बनाई जा रही है। 50 किमी से कम रास्ते का पर्यावरण असेसटमेंट नहीं होता। इससे ज्यादा लंबे रास्ते का पर्यावरण असेसमेंट होता है। उन्होंने कहा कि सरफेस की गुणवत्ता सुधरी तो वाहनों की रफ्तार तेज होती है। तेज रफ्तार भी दुर्घटना का कारण बन जाती है। राज्य में 1324 दुर्घटनाप्रवण (एक्सिडेंट प्रॉन) प्वाइंट हैं, उसमें से 653 जगह सुधार किया गया आैर अब वहां दुर्घटनाआें में कमी आई है। IRC दुर्घटनाआें में आैर कमी चाहती है आैर इस दिशा में काम चल रहा है। राज्यों के रास्तों का रेटिंग होता है। रेटिंग के बाद ही विश्व बैंक कर्ज देती है। इस अवसर पर IRC के महासचिव एस. के. निर्मल, लोक कर्म विभाग के मुख्य अभियंता उल्हास देबडवार, अधीक्षक अभियंता रमेश होतवाणी, एन. एस. अंसारी, वी. डी. सरदेशमुख आदि उपस्थित थे।
 
नागपुर में भी लागू हो सकता है बुलढाणा पैटर्न
सड़कों का बुलढाणा पैटर्न नागपुर समेत पूरे राज्य में लागू हो सकता है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है आैर 2 साल इस पर निगरानी रखी जाएगी। बुलढाणा में एनिमिटी के साथ रास्तों पर काम हो रहा है।

Created On :   24 Nov 2018 7:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story