नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, संतरा नगरी की बढ़ाएगा शान

100 feet high tricolor will be install at Nagpur railway station
नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, संतरा नगरी की बढ़ाएगा शान
नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, संतरा नगरी की बढ़ाएगा शान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जल्द ही नागपुर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहाराएगा है। जिसे दूर से भी साफ देखा जाएगा। दिसंबर के आखिर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। हालही में अधिकारियों ने स्टेशन का मुआयना किया। इस दौरान इस बात का आंकलन किया गया कि तिरंगा किस जगह लगाया जा सकता है, स्टेशन पर लहराते हुए तिरंगा संतरा नगरी की शान बनने वाला है। जो लोगों के लिए आकर्षण का खास केंद्र होगा।

देश में ए-1 श्रेणी के कुल 75 रेलवे स्टेशन हैं। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने ए-1 श्रेणी के स्टेशनों पर 100 फीट उंचाई पर तिरंगा लहराने को कहा है। दिसंबर के आखिर तक सभी स्टेशनों पर इसे लगाने का काम मुकम्मल हो गाएगा। हाल ही में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने के बाद इसे पश्चिम द्वार पर लगाने का फैसला किया गया है। जब्कि दिल्ली और मुंबई में इस तरह 100 फीट की उंचाई पर तिरंगा लहरा रहा है। फिल्हाल उपराजधानी में यह सबसे बड़ा तिरंगा होगा। हालांकि महानगर पालिका द्वारा कस्तूरचंद पार्क में 200 फीट ऊंचा झंडा प्रस्तावित है।

वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में सबसे ऊंचा तिरंगा तेलंगाना में है। हैदराबाद के हुसैनसागर तालाब के पास संजीवया पार्क पर 303 फीट यानि 92.35 मीटर का राष्ट्रीय झंडा लहराता है। इसी तरह रांची में तिरंगा 293 फीट ऊंचा है। वहीं, फरीदाबाद में इसकी ऊंचाई 250 फीट है। इसके बाद भोपाल का नंबर आता है। यहां पर 235 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा है।

तिरंगे को देखकर हर किसी के मन में देशप्रेम की भावना जाग उठती है। स्टेशन विकास निधि से इसे तैयार कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। जहां से गुजरने वाला हर शख्स देश की आन-बान-शान को जरूर निहारेगा।

Created On :   5 Nov 2018 4:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story